लग्न मोहे राधा नाम की

लग्न मोहे राधे नाम की लागी
राधा राधा निसदिन बोलूं मनवा भयो बैरागी
लग्न मोहे......

राधा नाम अनमोल खजाना
राधा राधा सिमर सुख पाना
भूल गयी जगत को फंदा ऐसो धुन अब लागी
राधा राधा निसदिन बोलूं मनवा भयो बैरागी
लग्न मोहे......

राधे रानी कृपा हो दीन पर
अधमी पतित बुद्धिहीन पर
चरणन नेह बड़ो मेरो निशदिन सुख संसार को त्यागी
राधा राधा निसदिन बोलूं मनवा भयो बैरागी
लग्न मोहे...........

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून