आज फाग चढ़ आयो रे
रंग दे रंग दे मोहे रंग दे
आज फाग चढ़ आयो रे
फाग आयो रे रंग रंगीलो
सांवरिया मेरो छैल छबीलो
रंग दीनी मेरी चूनर सारी
मैं रंग दूंगी तेरो पाग रे
आज फाग चढ़ आयो रे
ओहो आज........
रंग रँगीली श्यामा भोरी
छैल छबीली अति अलबेली
संग सखियन के खेले होरी
खेले होरी आज रे
आज फाग चढ़ आयो रे
ओहो आज........
रंग गयी सारी ब्रज भूमि
धूम मचे सारी ब्रज भूमि
रंग उड़ रहे पवन में देखो
रंगा गया ब्रज धाम रे
आज फाग चढ़ आयो रे
ओहो आज ..........
Comments
Post a Comment