श्याम तेरी मुरली की धुन

श्याम तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी
सुन सुन मन रहे मगन मेरो कान्हा गिरिवरधारी
श्याम तेरी मुरली......

मुरली तेरी बनी बांस की
हरती मेरे प्राण साँस ही
सुन नाचे मेरो मन को मयूरा नाचें सखियाँ सारी
श्याम तेरी मुरली........

मुरली तेरी बड़ी निराली
मीठी मीठी धुन मतवाली
राधा राधा नाम पुकारे जब मोहन मदन मुरारी
श्याम तेरी मुरली ........

बिन मुरली अधूरे हैं श्याम
मुरली बोले राधा नाम
नित नित छेड़ें मधुर तान रीझे श्यामा प्यारी
श्याम तेरी मुरली........

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून