मेरे सांवरिया
मुझे जीना नहीं तेरे बिना सांवरिया
मन लागे नहीं तेरे बिना सांवरिया
सांवरिया ! मेरे सांवरिया
मैं तेरी बांवरिया
मेरे सांवरिया
बांसुरी की अब मुझे तान सुना दो
इश्क़ वाला रोग मुझे भी लगा दो
झूम झूम नाचूं मैं सुन के बाँसुरिया
सांवरिया ! मेरे सांवरिया
मैं तेरी बांवरिया
मेरे सांवरिया
नित नित बढ़ती रहे अपनी प्रीत ही
तुम्ही हो प्राण मेरे तुम्हीं मीत ही
छल नहीं जाना मुझे हो बड़े छलिया
सांवरिया ! मेरे सांवरिया
मैं तेरी बांवरिया
मेरे सांवरिया
रात दिन मन में तुम्हीं समाये हो
तुम बस अपने हो लगे ना पराये हो
बरस जाओ तुम बन के बदरिया
सांवरिया ! मेरे सांवरिया
मैं तेरी बांवरिया
मेरे सांवरिया
Comments
Post a Comment