मेरे मोहना
मेरे मोहना !तुझ संग नैन लड़े
नैन लड़े जी मोरे नैन लड़े
अब कहां मन को चैन पड़े
मेरे मोहना !........
देखा तुझे तो हुई बाँवरी अखियाँ
क्या हुआ हाल तेरा पूछे सब सखियाँ
देख देख तुझको आँख भर आई प्यारे
देखे बिना नहीं चैन पड़े
मेरे मोहना !........
तुझको मिलूँ तुझमें ही खो जाऊँ
अपना लो कान्हा बस तेरी हो जाऊँ
जन्मों से प्यासी हूँ मैं कन्हाई
प्यासे हैं मेरे नैन बड़े
मेरे मोहना !.........
तेरी थी तेरी हूँ तेरी ही रहूंगी
जिस रंग चाहो वही रंग रंगूँगी
अब तेरे ही रंग रंगी पियाजी
और कोई रंग ना मोपे चढ़े
मेरे मोहना !...........
Comments
Post a Comment