बरसाने में आनन्द
बरसाने में आनंद ही आनंद छायो रे
श्याम प्यारी लाड्डो प्यारी का जन्म दिन आयो रे
हो रही है चारों और बधाई
बरसाने महल बदरिया छाई
आनंद में मेघ बरसायो रे
श्यामा प्यारी..........
घुमड़ घुमड़ कर रसिकन आए
श्यामा प्यारी दे रस बरसाए
अब चहुं दिस आनंद छायो रे
श्यामा प्यारी.............
बाँवरी मीता यही पुकारे
श्यामा अपने पास बुला रे
तबहु मन मेरा हर्षयो रे
श्यामा प्यारी.........
Comments
Post a Comment