तेरा मेरा प्यार

तेरा मेरा प्यार है पुराना सांवरे
यूँ ही नही नैन मेरे हुए बांवरे

बहुत दिनों से तुझसे नैना मिलाए
नैना मिलाय श्याम चैना गवाए
मन को कहीँ नहीं अब आराम रे
यूँ ही........

नैना लड़े और सुध बुध खोई
श्यामा रे तेरी दीवानी मैं होइ
भूल गयी अब मैं तो सारे काम रे
यूँ ही........

नैनो से मन की करली है चोरी
तुझ संग बंधी है प्रीत की डोरी
भूले न अब कभी तेरा नाम रे
यूँ ही........

बाँवरी मीता

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

वृन्दावन धाम की महिमा