तेरी मीठी लगे है मुरलिया
तेरी मीठी लगे है मुरलिया
आजा आजा ओ बांके सांवरिया
तूने अधरों से इसको लगाया
सारे जग को दीवाना बनाया
बन गयी मैं भी तेरी बाँवरिया
आजा आजा........
नैना तेरे कटारी से तीखे
दिल बस में रहे ना किसी के
तुझे वन वन में ढूंढें गुजरिया
आजा आजा.........
कैसी मतवारी है चाल देखो
पूछ के मेरा तुम हाल देखो
अब तो आके मिला ले नज़रिया
आजा आजा.........
आये इक पल ना मुझको चैना
दरसन को है प्यासे ये नैना
कभी आके तो ले खबरिया
आजा आजा......
Comments
Post a Comment