जा जा रे कागा
जा जा रे कागा पिया के देस
ले जा ले जा मेरा संदेस
कब से तेरी राह निहारूँ
पिया पिया ही रोज़ पुकारूँ
ले जा ले जा मेरा संदेस
जा जा.....
नाम तेरा ही अब मेरा सहारा
तू ही प्रीतम प्राणधन प्यारा
हुई बाँवरी अब ये जगत बिसारा
रो रो तेरा नाम पुकारा
ले जा ले जा मेरा संदेस
जा जा......
वो ना आएं तो प्राण ये जाएँ
दिल की लगी किसको दिखाएँ
तेरे बिना अब साँस ना आए
बाँवरी कैसे जीवन बिताए
ले जा ले जा मेरा संदेस
जा जा......
प्रियाप्रीतम बाँवरी
Comments
Post a Comment