तुझे देखूं
ऐसी मुझे आँखें मिल जाए
बस तेरी ही सूरत देखूँ
ऐसे हो कान मेरे के
तेरा नाम ही सुनती जाऊँ
ऐसे हो पावँ मेरे की
दौड़ी हुई तेरे दर आऊँ
जिव्हा मेरी हो कुछ ऐसी
हर पल मुख से तेरो नाम गाउँ
ऐसे मेरे हाथ हो जाए
द्वार तेरे की सेवा पाऊँ
मन लग जाए तेरे चरण में
जीवन अपना सफल बनाऊं
Comments
Post a Comment