कौन घड़ी मेरो पिया घर आवे
कौन घड़ी मेरे पिया घर आवे
पल पल मन मेरो तोहे बुलावे
निस दिन मेरो नैना बरसे
हाय पिया तोहे देखन तरसे
कौन घड़ी ऐसो बदरिया बरसे
प्यासे जिया की प्यास बुझावे
कौन घड़ी मेरे पिया घर आवे
अपना देस लगे बेगाना
ले चल तेरे साथ है जाना
मतवारा मन हुआ दीवाना
पिया पिया आवाज़ लगावे
कौन घड़ी मेरो पिया घर आवे
तेरी तड़प हाय मोहे जलाए
आजा आजा आवाज़ लगाए
पिया बिन अब कुछ नही भाए
इस प्यासी की प्यास बुझावे
कौन घड़ी मेरो पिया घर आवे
Comments
Post a Comment