कब मोहे अपनी कीजो रे पिया

कब मोहे अपनी कीजो पिया जी
कहो जी कब चरणन में लीजो
कब मोहे अपनी कीजो पिया जी
कब मोहे......

कब ते कीन्हीं प्रेम सगाई
मोसे कीन्हीं प्रेम सगाई
अब सुध मेरी लीजो पिया जी
कब मोहे अपनी कीजो पिया जी
कब मोहे......

नैना तोरी बाट निहारें
पिया जी तोरी बाट निहारें
दरस पगली को दीजो पिया जी
कब मोहे अपनी कीजो पिया जी
कब मोहे.......

तेरे महलन की करूँ चाकरी
श्री चरणन की करूँ चाकरी
प्रियाजू की दासी कीजो रे
श्री जी को अर्पण कीजो रे
कब मोहे अपनी कीजो रे पिया
कब मोहे.......

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून