पिया बिना मोहे चैन ना आवे

पिया बिना मोहे चैन न आवे
कोउ सिंगार नहीँ अब भावे
रूकती जाती साँस ना आवे
ले चल ले चल अपने देस
सुन लो मेरे श्याम पिया
ले चल ले चल अपने देस

उलझ गयो सांसों का ताना
इक को आना दूजी को जाना
जीना मरना हुआ समाना
ले चल ले चल अपने देस
सुन लो मेरे श्याम पिया
ले चल ले चल अपने देस

पिया बिना नहीं भाय सावन
दूर देस है मेरो साजन
निस दिन तरसे तेरी अभागन
ले चल ले चल अपने देस
सुन लो मेरे श्याम पिया
ले चल ले चल अपने देस

दूरी ऐसो सही न जाए
बातां दिल की कही न जाए
हिय मेरो आग में जलता जाए
ले चल ले चल अपने देस
सुन लो मेरे श्याम पिया
ले चल ले चल अपने देस

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून