श्याम पिया
श्याम पिया मैं कैसे पाऊँ
रैन दिवस मोरे नैना बरसे किसको हिय की पीर सुनाऊँ
श्याम पिया मैं कैसे पाऊँ
मेघा कारे कारे बरसे
हाय पिया मन मोरा तरसे
काहे ना लीन्हीं मेरी खबरिया किस विध टेर लगाऊँ
श्याम पिया मैं कैसे पाऊँ
हाय बिरहन की लीजो खबरिया
छेड़ देयो हाय अपनी बाँसुरिया
मनमोहन मेरे नन्दनन्दन रैन दिवस तेरी राह सजाऊँ
श्याम पिया मैं कैसे पाऊँ
अबहुँ ना कीजो पिया जी देरी
कीजियो मोहे चरणन चेरी
जानू न कोऊ विधि मैं बाँवरी कैसो अपना श्याम रिझाऊँ
श्याम पिया मैं कैसे पाऊँ
Comments
Post a Comment