श्री श्यामा चरण रति

श्री श्यामा कृपा करि दीजौ चरणन रति तिहारी
निज महलन टहलनी दीजौ सेवा पाऊँ सुखकारी
दीनानाथ कृपा कबहुँ करिहौ निज अनुगामिनी कीजौ
शरण पड़ी रहे दासी तिहारी सेवा निज चरणन को दीजौ
ऐसी रूचि दीजौ हिय माँहि सेवा विधि देयो जनाई
लिखन पठन गायन को दीजौ नित केलि अति सुखदाई
जयति जयति नवनागर नागरी नमौ नमौ जय श्री वृन्दावन
जयति जयति जमुना महारानी कृपा ते पाइए भक्ति अनन्य

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून