श्याम पिया मैं पायो

श्याम पिया मैं पायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो

बहु दिन ते विरह वेदना जरिहौ
अबहुँ पिया घर आयो सखी री
श्याम पिया मैं पायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो

बन बन मयूरी पिया संग डोलूँ
अति आनन्द रहे छायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो

पिया निरखे मोहे मैं पियु निरखुँ
प्रेम ना उर माँहि समायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो

सब सखियन मिल सेज सजाई
श्यामा श्याम धरायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो सखी री
श्याम पिया मैं पायो

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून