पिया बिन
पिया बिन कासो कहूँ हाय पीर
आन मिलो अबहुँ विलम्ब भयो भारी बाँवरी बहाए नीर
पिया बिन......
रैन दिवस अकुलाऊँ क्षण क्षण
खान पान कछु नाँहि सुहावे कांटा भयो सरीर
पिया बिन ........
कासो कहूँ हाय हिय की पीरा
तुम बिन पिया मोरे कछु न सुहावे सुधि लीजो मनवीर
पिया बिन कासो कहूँ हाय पीर
Comments
Post a Comment