नैनों में निंदिया न आये

नैनों में निंदिया ना आये
बलम मेरो ले गए निंदिया
सखी री !
बलम मेरो ले गए निंदिया

जागते ही काटूं हाय
सारी सारी रतियाँ
सखी री !
बलम मेरो ले गयो निंदिया

बेदर्दी ने बात ना मानी
सखी री !
सुने नहीं हिय की बतियाँ
बलम मेरो ले गयो निंदिया

पिया बिन सिंगार नहीं मोहे भावे
सखी री !
सजे नहीं माथे पर बिंदिया
बलम मेरो ले गयो निंदिया

आजा पिया देर बड़ी कीन्हीं
सखी री !
बीत ना जाये उमरिया
बलम मेरो ले गए निंदिया

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून