पनिया भरन नहीं जाउंगी
पनिया भरन नहीं जाऊँगी श्याम मारे कंकरिया
नहीं यमुना तट जाऊँगी मेरी फोड़े गगरिया
पनिया भरन.........
नटखट श्याम करे मोसे बरजोरी
मैं बरसाने की गवारिन भोरी
श्याम मेरो रोके डगरिया
पनिया भरन........
सखी यमुना तट पर नित मोहे घेरे
बस में रही ना सखी कुछ भी मेरे
बजावे ऐसो मीठी बाँसुरिया
पनिया भरन.......
मैं ना जाऊँ सखी मधुबन में
कपट भरयो सखी इसके मन में
फोड़ी माखन भरी मेरो गगरिया
पनिया भरन..........
Comments
Post a Comment