निरखो मेरी और राधिके

मेरी भोरी किशोरी राधे स्वामिनी निरखो मेरी ओर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

काल रात्रि विषय भोग की होय अन्धकार घनघोर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

तेरो चरण ही ठौर राधिके और नहीं कोई ठौर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

तेरो शरण पड़ी राधिके और जाऊँ किस ओर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

सदा सुहावे जोड़ी तुम्हारी संग नटवर नन्दकिशोर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

तुम करुणा की खान राधिके मो सम पतित ना ओर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

हरो स्वामिनी सब भव बाधा करूँ विनय कर जोर !
निरखो मेरी ओर राधिके मेरो जीवन की भए भोर !!

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून