महाप्रभु वन्दना
महाप्रभु चैतन्य भए राधाकृष्ण मिलित तनु
भज मन श्री कृष्ण चैतन्य जय जय महाप्रभु
राधा होय कृष्ण भजे कृष्ण भजे होय राधा
महाप्रभु चैतन्य मेरो नित भजो नाम अगाधा
कृष्ण कृष्ण भज मन मेरे कृष्ण रटता जा
हर पल रट तू महामंत्र कृष्ण नाम गा
लेंगे सुधि आप तेरो महाप्रभु जी आन
महाप्रभु ही कृष्ण मेरो नहीं कोई अंतर जान
राधे कृष्ण राधे कृष्ण भज मन तू आठों याम
महाप्रभु जी की कृपा से पूर्ण हो तेरो काम
रट हरि का नाम प्यारे सदा हरि हरि बोल
एक स्वास् भी व्यर्थ ना जावे नाम भज अनमोल
महाप्रभु जी शरण तेरी रख लो मैं हूँ दीन
छोड़ सारे ठौर प्रभु अब हूँ तेरो आधीन
युगल चरण अनुराग देवो सुधि लो अब आन
तेरो कृपा भई गौर प्रभु तुम ही मेरो प्राण
Comments
Post a Comment