ना बोलूं तोसे मैं कान्हा
ना बोलूँ तोसे मैं कान्हा
नित नित मेरो मटकी फोड़ी
मटकी फोड़ी मेरो बईयां मरोरी
ना बोलूं तोसे मैं कान्हा
मन माखन सब लियो चुराय
निर्धन की दी सुधि बिसराय
अब मुख से कछु बोले नाय
ना बोलूं तोसे मैं कान्हा
गोपी गईयां सुने बाँसुरिया
तिरछी तेरी चितवन सांवरिया
पल पल जिया चुराय
ना बोलूं तोसे मैं कान्हा
रंग रंगीली श्यामा भोरी
नित नित बसे ये जोरी
बाँवरी देख देख हर्षाय
ना बोलूं तोसे मैं कान्हा
Comments
Post a Comment