बरसाने में रस

बरसाने में श्री जी के चरणों से रस आया

राधे जू के गावँ बरसाने को कृष्ण भी मन तरसाया

राधारस सुधानिधि ने बरसाना महिमा को बतलाया

रसिक जनों ने जीवन ही राधा चरणों में पाया

राधा चरण की सेवा में कृष्ण ने भी सुख पाया

चरणों से सरस रस पाकर गोपीजन जीवन धन्य बनाया

ठाकुरों के ठाकुर कृष्ण चन्द ने ठकुरानी इन्हें बनाया

इस ठकुरानी ने ही श्याम को प्रेम रंग रँगाया

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

श्यामसुंदर का वेणु वादन