मुझे सीखना है

मुझे सीखना है तुमसे कैसे इश्क़ निभाएं
हम यूँ ही मिट गए हैँ न देखी तेरी अदाएं

प्यासी मेरी नज़र को तेरी तलाश बाक़ी
मदहोश हो जाएं फिर ऐसी पिला दे साकी
जाने कब खत्म होंगी प्यारे मेरी सज़ाएं
मुझे सीखना है.......

बेसबब दे रहे हो क्यों इतनी हैं इनायतें
काश मैं भी सीख पाऊं निभाते हो तुम मोहबतें
तू सिखा दे इश्क़ प्यारे तो हम भी सीख जाएं
मुझे सीखना है......

मेरे पास कुछ नही है जो तुझ पे मैं लुटाऊँ
जानू ना इश्क़ करना कैसे तुझे मनाऊं
काश वो दिन भी आये तेरे कदमों में जगह पाएं
मुझे सीखना है......

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

श्यामसुंदर का वेणु वादन