बस तुमसे है

मेरी जिंदगी बस तुमसे है
मेरी बन्दगी बस तुमसे है

मेरा इश्क़ बस तुमसे है
दीवानगी बस तुमसे है

अब दिन मेरे बस तुमसे हैँ
और रात भी बस तुमसे है

खामोशियां भी तुमसे हैँ
हर बात भी बस तुमसे है

मेरी चाहतें बस तुमसे हैँ
मेरी हसरतें बस तुमसे हैँ

हर जूनून भी बस तुमसे है
हर सुकून भी बस तुमसे है

मेरी मन्नतें भी तुम से हैँ
सब जन्नतें भी तुम से हैँ

मेरा वजूद भी बस तुमसे है
हर सबूत भी बस तुमसे है

मेरा इश्क़ भी बस तुमसे है
मेरी आशिकी बस तुमसे है

तेरे बिना क्या है जिंदगी
मेरी जिंदगी बस तुमसे है

तुमसे से शुरू तुमपे खत्म
मेरी सांस सांस अब तुमसे है

Comments