जब जब प्रभु धरा पे आये

जब जब आये प्रभु धरा पर
शक्ति भी उन संग आई

प्रभु बने हैँ श्याम सुन्दर और
शक्ति राधिका समाई

प्रभु बने हैँ गोप ग्वाल यहां
भूल गए ठकुराई

प्रेम मयी किशोरी जू संग
लीला जगत दिखाई

ब्रजमण्डल के प्राण कृष्णचंद
आत्मा राधा बन आई

ले मुरली तेरो नाम राधिका
नाचे कृष्ण कन्हाई

श्री कृष्ण हैं प्रेम पुजारी
श्री राधे की शरणाई

राधे राधे रटे जो की
पीछे चलें कुंवर कन्हाई

Comments