किशोरी मेरी स्वामिनी

प्राणों से प्यारी है
वृषभान दुलारी है
जय श्यामा किशोरी राधे
स्वामिनी हमारी है

ये बड़ी दयालु है
ये परम् कृपालु है
सब दीन जनों की
सुधि लेने वारी है
जय श्यामा किशोरी राधे
स्वामिनी हमारी है

ये सरस किशोरी है
श्यामा अति भोरी है
शाम सुंदर प्यारे हैँ
श्यामा भी प्यारी है
जय श्यामा किशोरी राधे
स्वामिनी हमारी है

हम पर भी कृपा करना
दासी पर कृपा करना
सब पतितों अधमो पर भी
तेरी  किरपा भारी है
जय श्यामा किशोरी राधे
स्वामिनी हमारी है

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

श्यामसुंदर का वेणु वादन