श्री राधा माधव

श्रीराधामाधव मेरे प्राण आधार
श्रीराधामाधव सकल सुख सार

श्रीराधामाधव पावन यह नाम
श्रीराधामाधव चरण बिसराम

श्रीराधामाधव रसना सों बोल
श्रीराधामाधव उरअन्तर पट खोल

श्रीराधामाधव हिय करें निवास
श्रीराधामाधव गावै प्रति स्वास

श्रीराधामाधव नाम परम् धन
श्रीराधामाधव बसो मोरे मन

श्रीराधामाधव चरण होवै अनुराग
श्रीराधामाधव चरण रज पराग

श्रीराधामाधव होवें सुख सम्पति
श्रीराधामाधव नित नवल दम्पति

श्रीराधामाधव नाम सुख विशेष
श्रीराधामाधव रटे मिटे सकल क्लेश

श्रीराधामाधव रटे रसना प्रतिपल
श्रीराधामाधव नाम परम् उज्ज्वल

श्रीराधामाधव बसो हृदय निकुंज
श्रीराधामाधव सकल सुख पुंज

श्रीराधामाधव बने हिय पुकार
श्रीराधामाधव सेवा सुख सार

श्रीराधामाधव नित्य रसरंग
श्रीराधामाधव मधुर तरंग

श्रीराधामाधव करो नित्य गान
श्रीराधामाधव नाम अमृत समान

श्रीराधामाधव रसना सों पीवो
श्रीराधामाधव शरण मे जीवो

श्रीराधामाधव ही रसना उच्चारे
श्रीराधामाधव युगल मेरो प्यारे

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून