श्याम पिया

श्याम पिया मैं तेरी नज़र उतारूँ
बलि बलि जाऊँ तन मन वारूँ
श्याम पिया........

ऐसो पिया तेरो रूप सलोना
देखे जो करे उस पर टोना
नज़र हटे ना पल भी मेरी
मन करे हर पल तुझको निहारूँ
श्याम पिया.........

आँखें ये नशीली गहरी गहरी
देखूं तुझे पर नज़र ना ठहरी
बस जाओ मेरे नैनन में ही
तन मन की सब सुधि मैं बिसारुं
श्याम पिया...........

देख देख मेरी अखियाँ रहें प्यासी
और करो ना पिया देर ज़रा सी
बाँवरी भयी देख तेरो बिरहन
कब से बैठी हाय बाट निहारूँ
श्याम पिया..........

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून