मत आना

नहीं कहूँगी
नहीं बुलाऊंगी
मत आना
नही काबिल
मत आना
मत सुनो कोई पुकार
सब झूठ
सब धोखा

तुम तो जानते हो सब
तभी तो नहीं आते

हाँ
मत आना
उधर जाओ
जो रो रहा
सिर्फ तुम्हारे लिए
हो हर हाल में खुश
राज़ी हो तेरी बात में

यहां धोखे
पल पल झूठ
हर समय पाखण्ड
रत्ती भर भी सच नहीं
कोई प्रेम ही नहीं
हो भी कैसे
आता ही नहीं

सच
मत आना
कभी मत आना

Comments