इश्क़ तेरा

मुझमे है बसा
   बस इश्क़ तेरा
     यूँ उतर गया
        बस इश्क़ तेरा

मदहोश हूँ
  बेखुदी में हूँ
    तेरी चाहतें ही
      और तेरा जुनूं

तेरी मोहबतें
  ही इबादतें
    उठती रहें
     तेरी चाहतें

मेरा इश्क़ तू
  मेरी आशिक़ी
   मेरी साँस तू
      मेरी ज़िन्दगी

हर तरफ बिखरा
  बस इश्क़ तेरा
   होकर निखरा
     बस इश्क़ तेरा

हवाओं में है
  बस इश्क़ तेरा
     फ़िज़ाओं में है
      बस इश्क़ तेरा

रग रग में बहे
  बस इश्क़ तेरा
   तू ही मेरा सनम
     कहे इश्क़ तेरा

मुझमें बाक़ी रहा
   बस इश्क़ तेरा
     सब कह रहा
      बस इश्क़ तेरा

जी लूँ ज़रा
  बस इश्क़ तेरा
    पी लूँ ज़रा
      बस इश्क़ तेरा

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून