सखी श्याम पिया मैं पाई हो

सखी श्याम पिया मैं पाई हो
सतरंगी सी चुनर म्हारी श्याम रंग रंगाई हो

सखी श्याम पिया मैं पाई हो
जाके हिय प्रेम नाँहि परसे क्या जाने पीर पराई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

प्रीत वारो धन साँचो पायो बिन पिय विरथा जन्म गमाई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

बलिहारी मै अपने पिया जिन हिय मोहे आन लगाई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

अंग संग रहूँ मैं अपने ही पिय के पिय में आप समाई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

प्रियतम ऐसो नेह लगायो सुधि दीन्हीं बिसराई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

प्रियतम मेरो लागे नीको मैं बलिहारी जाई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

श्याम श्याम रटूं दिन रैन सखी मोहे बाँवरी बनाई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

श्याम नाम ही मेरो धन सखी श्याम नाम मैं गाई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

श्याम माँहि रमुँ रैन दिन सखी री जग सों हुई पराई हो
सखी श्याम पिया मैं पाई हो

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून