फिर से सुना दो
फिर से सुना दो मोहन अपनी बाँसुरिया
सुधि बिसरादो मेरी बना दो बाँवरिया
मोहना तेरी बांसुरी मोहे लागे अति प्यारी है
कैसा जादू किया तूने मोहन मुरारी है
जग भूल बैठी बनी तेरी रे गुजरिया
मुझे भी सुना दो मोहन अपनी बाँसुरिया
सुधि बिसरादो मेरी बना दो बाँवरिया
तेरे बिन मोहन मेरा कौन सहारा है
नाम तेरा सांवरे मोहे प्राणों से भी प्यारा है
तेरे रंग रंगी जाऊँ मैं तो साँवरिया
मुझे भी सुना दो मोहन अपनी बाँसुरिया
सुधि बिसरादो मेरी बना दो बाँवरिया
चरण रज मिल जाए मस्तक से लगाऊँ मैं
मोहन तेरा नाम प्यारा नित नित गाऊँ मैं
जग से प्यारी लागे मोहे तेरी ये नगरिया
मुझे भी सुना दो मोहन अपनी बाँसुरिया
सुधि बिसरादो मेरी बना दो बाँवरिया
Comments
Post a Comment