कोई है जो

कोई है जो बेहद इश्क़ करता है
देखकर जिसको मेरा चेहरा भी संवरता है
कोई है जो......

तेरे बिन होश कहाँ रहती है
कोई क्या कहता है क्या करता है
कोई है जो.....

वीराने भी आबाद हो जाते हैँ
जिस गली से तू मुस्कुरा गुज़रता है
कोई है जो ........

तू मिलकर नहीं बिछड़ना मुझसे
जाने क्यों दिल इस बात से डरता है
कोई है जो.......

जाने क्या नशा है तेरी आँखों में
जो देख ले मदहोश हो ना सम्भलता है
कोई है जो........

तेरी मय को बस वही जाने
जो तेरे मयखाने से गुज़रता है
कोई है जो.......

मैंने कब तुझको है चाहा साहिब
और तू मुझे बेसबब इश्क़ करता है
कोई है जो......

कोई है जो बेहद इश्क़ करता है
देखकर जिसको मेरा चेहरा भी संवरता है

Comments