श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम ही है मेरो मन
श्याम ही प्राण धन
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम ही मेरो जीवन
श्याम ही सब साधन
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम ही मेरो ज्ञान
श्याम ही कृपानिधान
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम ही है मेरो गति
श्याम ही है मेरो मति
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम ही हैं संग मेरे
श्याम ही सब रंग मेरे
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम ही बने हैं दुःख
श्याम ही बने हैं सुख
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम श्याम स्वास् मेरे
श्याम ही विश्वास मेरे
श्याम श्याम मनवा कहे

श्याम हो ही जीवन अर्पित
तन मन सब ही समर्पित
श्याम श्याम मनवा कहे

रट मेरे मन श्याम नाम
मोहे श्याम ही सों काम
श्याम श्याम मनवा कहे

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून