अच्छा लगता है

ख़ामोशी में तुझ संग रहना
       अच्छा लगता है
दिल की बातें तुझसे ही कहना
      अच्छा लगता है
       तुमसे दिल के दर्द छिपाना
            अच्छा लगता है
       तेरी  गली में आना जाना
           अच्छा लगता है
      तुझसे घण्टों यूँ बतियाना
          अच्छा लगता है
      तेरा ऐसे साथ निभाना
           अच्छा लगता है
संग रहना और फिर छिप जाना
          अच्छा लगता है
  जब मैं बुलाऊँ फिर से आना
          अच्छा लगता है
      तेरा मेरा ये इश्क़ पुराना
        अच्छा लगता है
       समझे ना बेदर्द ज़माना
          अच्छा लगता है
   दिल अब हुआ तेरा दीवाना
          अच्छा लगता है
    यूँ ही साथ सदा रह जाना
          अच्छा लगता है
     मौत मेरी से पहले आना
      अपने ही संग ले जाना
  मुझसे अपना इश्क़ निभाना

  जानती हूँ यक़ीन है तेरी वफ़ा पर मुझे
जाने क्यों अपनी ही बेकरारी से डरती हूँ
     हाल ए दिल भी तुमको सुनाना
               अच्छा लगता है

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून