गुण गावो रे

गुण गावो रे
गुण गावो रे
गुण गावो राधा प्यारी के
गुण गावो बरसाने वारी के

मैं और ना कुछ भी बोलूं
कह राधा राधा डोलूं
सब कल्मष मन के धो लूँ
गुण गावो रे
गुण गावो रे
गुण गावो राधा प्यारी के
गुण गावो बरसाने वारी के

मैं राधा राधा ही गाऊँ
नित नित बरसाने आऊँ
मेरी श्यामा तुम्हें रिझाऊँ
गुण गावो रे
गुण गावो रे
गुण गावो राधा प्यारी के
गुण गावो बरसाने वारी के

मुझे राधा नाम का धन दो
करूँ सेवा ऐसा मन दो
अपनी ही प्रेम लग्न दो
गुण गावो रे
गुण गावो रे
गुण गावो राधा प्यारी के
गुण गावो बरसाने वारी के

तेरे महलों की करूँ बुहारी
लाडली मैं दासी तिहारी
बस तेरा नाम पुकारी
गुण गावो रे
गुण गावो रे
गुण गावो राधा प्यारी के
गुण गावो बरसाने वारी के

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून