नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
कैसो कटेगो जीवन अबहुँ मेरो
प्रीत की रीत निभा जइयो
नन्दलाल ........
ओ गोपाल .......
प्रीत की डोरी तुम संग जोड़ी
तुमसों जोरि जगत सों तोडी
छोड़ मोहे तुम कहाँ जइयो
नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
ओ गोपाल ........
तुम बिन और कौन होय मेरो
तुम बिन जीवन घोर अंधेरो
प्रेम की ज्योत जला जइयो
नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
ओ गोपाल ...........
पल पल तेरा नाम रटूँ मैं
हाय मोहन तोहे याद करूँ मैं
तुम मुझको ना भुला जइयो
नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
ओ गोपाल .......
तेरा मेरा है जी प्रेम पुराना
प्रेम किया है तो होगा निभाना
प्रीत की रीत निभा जइयो
नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
ओ गोपाल .........
नैनन सों तेरी छवि मैं निहारूँ
आजा मोहन तोहे रो रो पुकारूँ
अब तो दरस दिखा जइयो
नन्दलाल मोहे ना बिसरा जइयो
ओ गोपाल मोहे ना बिसरा जइयो
Comments
Post a Comment