तीज हरियाली सखी

तीज हरियाली सखी तीज हरियाली है
पिया से प्यारी की मिलन बेला आलि है

आवो सखी आवो प्यारी जू को सजावो री
नयन में प्यारी जू को काजल धरावो री

मुक्तमाल गले डालयो मेहँदी सजावो री
देख देख नैन झरें टिका तो लगावो री

कंकण की रुनझुन पिया के चित् हरेगी री
लाडली रसवर्षिणी अबहुँ पिया से मिलेगी री

नुपुर की खनक पिया मन को खिंचे री
सुंदर सिंगार देख मनमोहन रीझे री

चलो सखी पिय प्यारी को झूला झुलावो री
पिय प्यारी प्रेम मगन रहें बलिहारी जावो री

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून