लाडली कीजै कृपा की कोर
लाडली !
कीजै कृपा की कोर
स्वामिनी !
कीजै कृपा की कोर
अधम पतित हूँ माना मैं तो
तुम करुणा की कोर
लाडली !
कीजै कृपा की कोर
हो दयामयी भोरी लाडली
सुन लो मेरी निहोर
लाडली !
कीजै कृपा की कोर
आन पड़ी मैं शरण तिहारी
तुम ही मेरी ठौर
लाडली !
कीजैे कृपा की कोर
तुम बिन और किसे पुकारूँ राधे
मेरा नहीं कोई और
लाडली !
कीजै कृपा की कोर
महलन की मैं नित करूँ बुहारी
सेवा करूँ मैं युगल किशोर
लाडली !
कीजै कृपा की कोर
कोयल बन कर राग सुनाऊँ
नाचूं मैं बनकर मोर
लाडली !
कीजै कृपा की कोर
स्वामिनी !
कीजै कृपा की कोर
राधिके !
कीजै कृपा की कोर
Comments
Post a Comment