पता नहीं

ये कौन से हालात हैं ज़िन्दगी के जिसमें

तू है या नहीं
पता नहीं

मैं हूँ या नहीं
पता नहीं

ज़िंदा हूँ या नहीं
पता नहीं

होश है या नहीं
पता नहीं

दिल है या नहीं
पता नहीं

दर्द है या नहीं
पता नहीं

ख़ुशी है या नहीं
पता नहीं

जब कुछ भी पता नहीं तो ये सब क्या है
की मुझको भी मेरा ही पता नहीं

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

वृन्दावन धाम की महिमा