देख देख श्यामा जू

देख श्यामा जू मेरो मन घबराए सखी
प्यारी जू को ना नज़र लग जाए सखी

मन और चित मेरो अति डोले सखी
प्यारी जू मुख से ना बोले सखी
दो कोई इनको चुनर ओढ़ाए सखी
प्यारी जू को न नज़र लग जाए सखी
देख श्यामा जू........

स्वामिनी के मृदु चरण धरती ना लागे
बन जाऊँ पुष्प कोई बिछ जाऊँ आगे
राधे जू को कोई टीका लगाओ सखी
प्यारी जू को ना नज़र लग जाए सखी
देख श्यामा जू.......

रूप देख तेरा लाडो बलि बलि जाऊँ
डर मोहे लागे कहीँ नज़र ना लगाऊँ
इनको ना दुःख लागे सब मुझे मिल जाए सखी
प्यारी जू को ना नज़र लग जाए सखी
देख श्यामा जू.......

देख देख राधा जू मोहन भए चंचल
देख तो लाडली को खींच रहे आँचल
चलो हटो नटखट को कछु समझाओ सखी
प्यारी जू को ना नज़र लग जाए सखी
देख श्यामा जू.........

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून