युगल नाम
युगल नाम ही सत्य होय
झूठ जगत सब जान
जिस हिय युगल को प्रेम नहीं
सो हिय होय श्मशान
रसना तू श्यामाश्याम रट
मस्त रह्यो रस पी
युगल नाम साँचो धन अपनो
स्वास् स्वास् में जी
कृपा करे वृषभानु नंदिनी
मिटे मन के कलह अपार
प्रिया लाल जू कृपा अमित
बरसे जो उसे निहार
वास मिले ब्रज का कबहुँ
मन वृन्दावन होय जाये
श्री प्रिया जू कृपा करें
जो धन वृन्दावन को पायें
Comments
Post a Comment