पिया बाँवरी

पिया बाँवरी मैं पिया बाँवरी
रटत नाम तेरो सुधि बिसरी
हाय !
पिया बाँवरी..........

पल पल नाम रटूं पिया तोरा
नाचूँ तेरे बगियन बन मैं मोरा
आवो पिया तुम बजावो बांसुरी
हाय !
पिया बाँवरी .........

आज सखी पिया मोसे बोले
बातें जिया की सारी खोले
बोले काहे तू मोपे बिगरी
हाय !
पिया बाँवरी .........

सुनूँ पिया मैं तोरी ही बतियाँ
संग बिताऊँ दिन और रतियाँ
बिरहा की कितनी पीर जरी
हाय !
पिया बाँवरी ........
पिया बाँवरी मैं पिया बाँवरी
रटत नाम तेरो सुधि बिसरी
हाय !
पिया बाँवरी ........

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून