कृष्णनाम गाओ रे
कृष्ण नाम गाओ रे
राधे श्याम गाओ रे
बुलाते हैं कृष्ण तुम्हें
ब्रज धाम आओ रे
कृष्ण कृष्ण भजो रे
राधा राधा गाओ रे
बुलाती है राधा तुम्हें
बरसाने आओ रे
कृष्ण कृष्ण भजो रे
राधा नाम गाओ रे
युगल नाम लेते लेते
परिक्रमा लगाओ रे
कृष्ण नाम भजो रे
राधा नाम गाओ रे
राधे कृष्ण भजते भजते
युगल दरस पाओ रे
कृष्ण नाम भजो रे
राधा नाम गाओ रे
ब्रज में वास मिले
लता पता पता बन जाओ रे
कृष्ण नाम भजो रे
राधा नाम गाओ रे
देख देख युगल छवि
जीवन बिताओ रे
कृष्ण नाम भजो रे
राधा नाम गाओ रे
हरि हरि भजते भजते
हरि के हो जाओ रे
मतवाले हो जाओ रे
कृष्ण नाम गाओ रे
राधा नाम गाओ रे
श्यामाश्याम गाओ रे
गाते ही जाओ रे
Comments
Post a Comment