कुञ्ज गीत

मधुर गीत गाओ कुंजन में
लाल लाडली करें विलास
किंकरी मञ्जरी सहचरी सब
देख देख रही उल्लास

नाच गा रिझावो जोड़ी
सखियो खूब करो आनंद
लाल लाडली के मिल्न में
सखियों का है परमानंद

चिर चिर जीवे बसे ये जोड़ी
लाडली तेरो रहे अमर सुहाग
मंगल गीत गाएं सब सखियाँ
ऐसो सखियाँ भी बड़भाग

प्रेम प्रेम ही बरस रह्यो
रंग ही रंग बण्यो ये प्रीत
आनंद आनंद बरस रह्यो
अनु सखी अब गावे गीत

सब सखियन ने ख़ुशी मनाई
हस गा लाल लाडली रिझाई
मंगल गीत रंग होरि बरसाई
राधा संग मिल गए कन्हाई

नित नित निरखो री
पिय प्यारी की जोरी
सुंदर श्याम चतुर बड़े
लाडली मेरो भोरी

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून