लाडली

भोरी मेरो लाडली अति
चतुर श्याम ने किन्ही बरजोरी
रंग गयी राधा मोहन रंग में
मोहन ने अपनी कीन्हीं

मोहन ने अपनी कीन्हीं
ऐसो खूब रंग बरसायो
निरख निरख ये जोड़ी
सखियों का मन हर्षायो

सखियों का मन हर्षायो
लाडली भोरी अति हरषाई
देख देख रहे लाल जू
खड़े रहे मुस्काई

खड़े रहे मुस्काई
सब सखियन रंग डारो
लाल कीन्हि पहले बरजोरी
अब सखियन हाल बिगारो

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून