सेवा में रख लीजो
सेवा में रख लीजो किशोरी कीजो चरणन चेरी
और ना चाहूँ तुमसों प्यारी विनती सुनियो मेरी
भव बन्धन मेरो काटो किशोरी माया जावे घेरी
तेरी चरण रज सों ही मिटेगी काल रात्रि अँधेरी
दासी कीजौ निज चरणन की विनती यही मेरी
बिसराम होवै युगल चरणन माँहिं कीजौ अबहुँ निबेरी
Comments
Post a Comment