मेरी महारानी राधे

मेरी महारानी राधे ब्रजरानी राधे !!
मेरो ठाकुर प्यारो ठकुरानी राधे !!

राधा नाम धन साँचो देने वारी राधे !!
सेवा सुख दीजौ प्यारी सुकुमारी राधे !!

वृन्दावन वास दीजौ हे किशोरी राधे !!
है ये करुणा की सागर बड़ी भोरी राधे !!

राधा नाम नित गाऊँ ऐसा कीजौ राधे !!
तेरी सेवा सुख पाऊँ मोपे रीझो राधे !!

राधा नाम नाँहिं भूलूँ साँझ भोर राधे !!
मोहे निज चरणन की कीजौ चकोर राधे !!

राधा राधा नाम बने जीवन धन राधे !!
तेरी सेवा मिले प्यारी यही मन राधे !!

ऐसी मोपे कृपा कीजौ न बिसारुँ राधे !!
राधे राधे श्यामा श्यामा ही पुकारूँ राधे !!

राधा नाम धन दीजौ मै निर्धन राधे !!
निज चरण दासी कीजौ तेरो जन राधे !!

होऊँ पतित अधम शरण लीजौ राधे !!
करुणामयी हो किशोरी करुणा कीजौ राधे !!

बाँवरी यही सुख चाहे दासी कीजौ राधे !!
मेरो और ठौर नाँहिं ठौर दीजौ राधे !!

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून