कीजौ राधा नाम आधार
कीजौ राधा नाम आधार
सबन सुखन को सार नाम ये देवै प्रेम अपार
चरणन की रज दीजौ श्यामा चरणन सेवा पाऊँ
मन मयूर मस्त हो जावै जब राधा राधा गाऊँ
चरण चापते जीवन बीते तेरी सेवा ही सुखसार
कीजौ राधा नाम आधार.....
तेरी सेवा मिले किशोरी यही मेरा हो जीवन
नाम तेरो साँचो धन राधे नाम बिना मै निर्धन
नाम तेरे का व्यसन मोहे लागे नाम रटू बारम्बार
कीजौ राधा नाम आधार....
जैसे चाहो मोहे बना लो स्वामिनी जीवन तेरे अर्पण
श्यामाश्याम की छब ही निरखुँ नैन बने मेरो दर्पण
अपनी दासी कीजौ किशोरी यही बिनती तव चरणार
कीजौ राधा नाम आधार
सबन सुखन को सार नाम ये देवै प्रेम अपार
Comments
Post a Comment